Thursday , April , 25 , 2024

बिहार के सिविल कोर्ट ने क्लर्क, चपरासी के साथ इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें डीटेल्स

बिहार के सिविल कोर्ट ने क्लर्क, चपरासी के साथ इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें डीटेल्स

नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसके लिए बिहार के सिविल कोर्ट ने अधिसूचना जारी करके क्लर्क, कोर्ट रीडर, चपरासी और स्टेनो के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna पर जाकर फॉर्म भर सकते है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर तय की गई हैं।


बतादें कि, 7692 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म भरे जाएंगे।  

क्लर्क के लिए 3325 पद

स्टेनोग्राफर के लिए 1562 पद

कोर्ट रीडर के लिए 1132 पद

चपरासी के लिए 1673 पद


शैक्षिक योग्यता

क्लर्क, स्टेनोग्राफर और कोर्ट रीडर के पदों के लिए ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्ग है। इसके साथ ही क्लर्क के पदों के लिए कंप्यूटर का, स्टेनोग्राफर के लिए स्टेनोग्राफी और कंप्यूटर का, तो कोर्ट रीडर के लिए कंप्यूटर टाइपिंग का नॉलेज होना अनिवार्ग हैं। बतादें कि, चपरासी के पदों पर 10वीं पास फॉर्म भर सकते है।  


आयु सीमा

उपरोक्त पदों के लिए 21 से 37 साल तक के उम्मीदवार फॉर्म भर सकते है। हांलाकि चपरासी पदों के लिए यह 18 से 37 साल है। इसके साथ ही इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम 5 साल तक की छूट दी है।



Comments

Add Comment