Thursday , April , 25 , 2024

MP Rojgar News : सिक्योरिटी गार्ड से लेकर शिक्षक और मैनेजर तक निकली सरकारी भर्तियां

MP Rojgar News : सिक्योरिटी गार्ड से लेकर शिक्षक और मैनेजर तक निकली सरकारी भर्तियां

पिछले सप्ताह में मध्यप्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट को आईटीआई ट्रेन चाहिए। समुद्र उत्सव 3 के तहत स्वच्छता निरीक्षक और केमिस्ट की वैकेंसी ओपन की गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा में स्टेनोग्राफर, सिक्योरिटी गार्ड और असिस्टेंट ग्रेड 3 की रिक्रूटमेंट प्रोसेस शुरू हो गई है एवं मध्य प्रदेश जल निगम ने मैनेजर के पद के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है। 


सिविल अथवा इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए सरकारी नौकरी

मध्य प्रदेश जल निगम ने मैनेजर के पद हेतु जॉब नोटिफिकेशन जारी किया था। इसकी लास्ट डेट मंडे 7 नवंबर 2022 है। यानी अप्लाई करने के लिए लास्ट डे लास्ट चांस है। योग्यता सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री के साथ GATE 2020, 2021 या 2022 पास मांगी गई है। आयु सीमा 21 वर्ष और सैलरी 56,100 - 77,500 रुपए है। एमपी ऑनलाइन (iforms mponline gov in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 


मध्यप्रदेश में 12वीं पास एवं स्टेनोग्राफर के लिए सरकारी नौकरी 

मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, स्टेनोग्राफर एवं असिस्टेंट ग्रेड 3 की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और आयु सीमा 18 से 40 साल मांगी गई है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 10 नवंबर 2022 है। ऑनलाइन आवेदन मध्यप्रदेश विधानसभा की ऑफिशल वेबसाइट iforms mponline gov in पर कर सकते हैं। 


मध्यप्रदेश में ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, MP PEB) द्वारा समूह दो उप समूह 3 के अंतर्गत स्वच्छता निरीक्षक एवं केमिस्ट के पद हेतु भर्ती परीक्षा की घोषणा की गई है। ऑनलाइन आवेदन दिनांक 21 नवंबर से प्रारंभ होंगे और लास्ट डेट 5 दिसंबर 2022 तक कर सकते हैं। आयु सीमा 18-40 है। परीक्षा की संभावित तारीख 10 फरवरी 2023 घोषित की गई है। 


सरकारी आईटीआई केंद्रों में ट्रेनिंग ऑफिसर शिक्षकों की भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, MP PEB) द्वारा सरकारी आईटीआई केंद्रों में ट्रेनिंग ऑफिसर की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 15 नवंबर 2022 है। उम्मीदवार का आईटीआई पास होना अनिवार्य है।

Comments

Add Comment