Wednesday , April , 24 , 2024

चंडीगढ़ पुलिस में ASI के पद पर आज से भरे जाएंगे फॉर्म, जानें डीटेल्स

चंडीगढ़ पुलिस में ASI के पद पर आज से भरे जाएंगे फॉर्म, जानें डीटेल्स
नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है।  चंडीगढ़ पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवदेन निकाले है।  इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की आज यानी 27 सितंबर को ही शुरुआत हो रही है। इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की आखिरी डेट 20 अक्टूबर 2022 है। चंडीगढ़ पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in या cpasirectt2022.in पर जाकर भर सकते है। सब इंस्पेक्टर पद के लिए महिला और पुरुष दोनों ही फॉर्म भर सकते है। सब इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्ग है।  इसके साथ ही पुरुष कैंडिडेट्स को ड्राइविंग आनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरआती तिथि 27 सितंबर
आवेदन करने की अंतिम तिथि  20 अक्टूबर
फीस जमा करने की आखिरी डेट 27 अक्टूबर

वैकेंसी डिटेल
जनरल के लिए 20
ओबीसी के लिए 12
एससी के लिए 7
इडब्लूएस के लिए 4

शैक्षिक योग्यता
संबंधित ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्ग है।
कम से कम 80 घंटे का कंप्यूटर कंसेप्ट कोर्स किया हो। इसके साथ ही जो कैंडिडेट कंप्यूटर साइंस में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/बैचलर या फिर मास्टर डिग्री हासिल किए हैं उन्हें इस 80 घंटे के कोर्स से छूट दी गई है। उम्मीद  के पास एक वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्ग है। 


आयु सीमा
18 साल से 25 साल

सेलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों को सबसे  पहले लिखित परीक्षा पास करनी पड़ेगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट देना होगा।

Comments

Add Comment