Friday , March , 29 , 2024

दिल्ली में मंकीपॉक्स के बाद डेंगू ने बढ़ाई चिंता, 51 नए मामलों के साथ टूटा पिछले 4 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में मंकीपॉक्स के बाद डेंगू ने बढ़ाई चिंता, 51 नए मामलों के साथ टूटा पिछले 4 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी के बाद राजधानी दिल्ली में डेंगू का डर लोगों को सताने लगा है। सोमवार को जारी हुए एक नागरिक निकाय की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामलों में तेजी देखने को मिल रही हैं। दिल्ली में इस साल अब तक वेक्टर जनित बीमारी के मामलों की संख्या लगभग 300 पहुंच गई हैं। बीते एक हफ्ते में 51 नए मामले दर्ज किए गए है। 9 सितंबर, 2022 तक दर्ज किए गए 295 मामलों में से 75 मामले अगस्त के महीने में दर्ज हुए थे। वहीं यह मामले 2017 के बाद से 1 जनवरी-सितंबर 9 की अवधि के दौरान दर्ज हुए डेंगू के मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है, यह आंकड़ा जब 1,117 था।


रिपोर्ट की माने तो, अब तक इस साल इस बीमारी से किसी की भी जान नही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 में दिल्ली में 1 जनवरी से 3 सितंबर की अवधि के दौरान डेंगू के 137 मामले सामने आए थे। वहीं साल 2019 में 122, साल 2020 में 96 और साल 2021 में ये आंकड़ा 124 दर्ज किया गया था।


बतादें कि, एक समय राजधानी में डेंगू के मामले चिंताजनक स्थिति तक पहुंच गए थे। साल 2015 में दिल्ली में रिकॉर्ड डेंगू के मामले सामने आए थे। सिर्फ अक्टूबर के महीने में ही मामलों की संख्या 10,600 के पार दर्ज हुए थी। यह सन 1996 के बाद से दिल्ली का सबसे खराब डेंगू का प्रकोप था।





Comments

Add Comment