Saturday , April , 20 , 2024

दिल्ली में आया मंकीपॉक्स का तीसरा मामला, पहले मरीज की हुई छुट्टी

दिल्ली में आया मंकीपॉक्स का तीसरा मामला, पहले मरीज की हुई छुट्टी

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढते जा रहें है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और नया मामला सामने आ गया है। जिसके बाद स्वास्‍थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं दिल्ली में अब तक मंकी पॉक्स के कुल तीन मामले दर्ज किए जा चुके है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में रह रहे अफ्रीकी नागरिक में मंकी पॉक्स के मामले सामने आए। 

जानकारी के लिए बतादें कि, संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार होने के साथ साथ स्किन जख्म की शिकायत के बाद एलएनजेपी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की फिलहाल संक्रमित व्यक्ति की हालत स्थिर है।

वहीं, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के एक मरीज को मंगलवार यानी 2 अगस्त को छुट्टी दे दी गई। बतादें कि, दिल्ली में यह मंकीपॉक्स का पहला मामला था। अस्पताल के एमडी डॉक्टर सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली में आए मंकीपॉक्स के पहले मरीज को हमने छुट्टी दे दी है। उन्होंने आगे बताया कि, यह संक्रमित 25 दिनों में पूरी तरह से ठीक हो गया इसके साथ ही उसके सभी लक्षण भी खत्म हो गए।


Comments

Add Comment