Friday , April , 19 , 2024

धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीददारी, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीददारी, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
भारत में दिपोत्सव यानी दिवाली का त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस के साथ ही होती है। इस बार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर वर्ष 2022, शाम 6 बजकर 5 मिनट पर शुरू हो कर 23 अक्टूबर 2022, शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। ऐसे में धनत्रयोदशी अर्थात् धनतेरस 22 अक्टूबर 2022 को मनाई जा रही है। 

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि समाप्ति तक धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। जिसके चलते 23 अक्टूबर 2022 को भी आप धनतेरस की खरीदारी कर सकते हैं। धनतेरस के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन की गई खरीददारी बहुत लाभ देती हैं। इसलिए धनतेरस के पर्व पर विशेष चीजें जरूर खरीदनी चाहिए। आप इस मौके पर इन चीजों को भी खरीद सकते है। 

सोने-चांदी के सिक्के
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी के सिक्के की खरीददारी कर सकते हैं यह काफी शुभ माना जाता है। यादि सिक्कों पर भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी का चित्र बना हो, तो ये और ज्यादा शुभ होते हैं। इन सिक्कों को दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में जरूर शामिल करें। इसके साथ ही आप इन सिक्कों को तिजोरी में भी रख सकते है। 

चांदी से बनी कोई प्रतिमा
धनतेरस के दिन आप चांदी की धातु पर बनी श्री गणेश  और लक्ष्मी जी की प्रतिमा को जरूर खरीदें। मान्यता के अनुसार, इसे खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं।   

झाड़ू 
सनातन धर्म में झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, धनतेरस पर यदि आप सोने या फिर चांदी के सिक्के खरीद पाने में असमर्थ है तो आप झाड़ू  को खरीद सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता हैं।

Comments

Add Comment