Thursday , March , 28 , 2024

सुखी जीवन के लिए करें मंत्रों का जाप, दूर रहेंगी सभी समस्या

सुखी जीवन के लिए करें मंत्रों का जाप, दूर रहेंगी सभी समस्या
सनातन धर्म में पूजा-पाठ ले कर कई तरह की बातें कही गई है। वहीं हिंदू धर्म में पूजा पाठ के साथ साथ मंत्रोच्चारण का भी अधिक महत्त्व होता है। मंत्रों के जाप करने से घर का वातावरण सकारात्मकता से भर जाता हैं और इससे मनुष्य का भी मन शांत रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका जीवन बीमा किसी  तनाव से बीते तो आप ज्योतिष शास्त्र में दिए गए कुछ प्रभावी मंत्रों का जाप कर सकते है। इन मंत्रों के जाप करने से जीवन से नकारात्मकता तो दूर होती ही है इसके साथ ही सारी समस्याओं और चिंताओं से भी अपको छुटकारा मिलेगा। अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे तो आप इन मंत्रों का जाप करे। पर आप  इस बात का ध्यान रखें कि मंत्रों का जाप करते वक्त उसके उच्चारण में कोई गलती न हो। 
 
इन मंत्रों का करें जाप

सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें और अपने पूजा स्थल पर कलश में जल रखें। इसके बाद पूजा शुरू करने से पहले आप भगवान के आगे अपने दोनों हाथ जोड़कर इस मंत्र का जाप करें। अब अपने घर की सभी दिशाओं में अभिमंत्रित जल के छीटें लगाएं। ऐसा करने से आपके घर पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा। इसके साथ ही आपके परिवार में कलह-क्लेश भी दूर होगी।

ॐ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः। 
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः। 
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥


बताया जाता है कि, मनुष्य की हथेलियों में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवी सरस्वती वास करती है। इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले खुद की हथेली के दर्शन करें। इसके साथ ही सुबह उठते ही अपनी हथेली को देखकर इस मंत्र का जाप करें।  

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥


सुबह उठने के बाद तो हम मंत्रों का जाप करते ही है इकसे साथ ही रात में सोने से पहले भी कुछ ऐसे मंत्र बताएं गए है जिन्हें जाप करना शुभ माना गया है। इस मंत्र के द्वारा आप ईश्वर से यह प्रार्थना करते हैं कि, वे सभी दिशाओं से आपकी रक्षा करें।
जले रक्षतु वाराहः स्थले रक्षतु वामनः।
अटव्यां नारसिंहश्च सर्वतः पातु केशवः।।

Comments

Add Comment