Thursday , April , 18 , 2024

Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा के दिन करें गुरुमंत्र जाप, जानें क्या है महत्व

Guru Purnima:  गुरु पूर्णिमा के दिन करें गुरुमंत्र जाप,  जानें क्या है महत्व

आज गुरु पूर्णिमा का पर्व है। इस दिन विधि विधान से गुरु की पूजा की जाती है। देश में गुरु पूर्णिमा को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के भाव से मनाया जाता है। इस पर्व की काफी मान्यता है। कहा जाता है कि, महर्षि वेदव्यास का आज ही के दिन जन्म हुआ था। उनकी स्मृति में लोग आज के दिन व्यास जयंती भी मनाते हैं।  


आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा बोला जाता है। हिंदू धर्म में गुरु को एक खास दर्जा दिया गया है। गुरु हम सभी को नेक राह पर चलने का ज्ञान देने के साथ हमे जिंदगी जीने की कई रह दिखाते है। वहीं अच्छे और बुरे के फर्क को समझाते हैं। एक गुरू नेक इंसान बनने की शिक्षा भी देते हैं।  


क्या है गुरु पूर्णिमा का महत्व 

धार्मिक ग्रंथ की माने तो महर्षि वेद व्यास को भगवान विष्णु का रूप भी माना जाता है। इस दिन जो भी मनुष्य श्रद्धा भाव के साथ पूजा-पाठ करते है। इससे कुंडली में बैठे पितृदोष, गुरु दोष दूर होते है।


जानें गुरु पूर्णिमा मंत्र

ओम गुरुभ्यो नमः


ओम परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नमः


ओम गुं गुरुभ्यो नमः

Comments

Add Comment