Tuesday , April , 16 , 2024

जानें घर में आम का पेड़ लगाना शुभ है या अशुभ

जानें घर में आम का पेड़ लगाना शुभ है या अशुभ
घरों में पेड़-पौधे लगाने की परंपरा कई सदियों से चली आ रही है। आज भी लोग अपने घर में पेड़-पौधे बड़े ही शौक से लगाते है। पेड़ पौधे से हमें फल फूल के साथ साथ स्वस्च्छ हवा भी मिलती है। घर पर पेड़ लगाने से घर का वातावरण भी पवित्र होता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी ऐसे कई पेड़-पौधे के बारे में बताया गया है कि, जिन्हें घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा होती है। पर  इस बात पर ध्यान दें कि  सभी पेड़-पौधे घर पर लगाने से योग्य नहीं होता हैं। ऐसे में कई पेड़-पौधे ऐसे भी है जिन्हें घर पर लगाने की मनाही है। वहीं आज हम  जानते हैं आम के पेड़ के बारे में कि,  आम के  पेड़ को घर के आगंन में लगाया शुभ होता है या फिर अशुभ ?

बतादें कि, आम के पेड़ को आंगन में या फिर घर से थोड़ी दूरी पर ही लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर पर आम के पेड़ की छाया नहीं पड़नी चाहिए। यह  अशुभ होती है। इसलिए आम के पेड़ को घर के किसी ऐसे स्थान पर लगाना चाहिए, जहां से इसकी छाया आपके घर पर न आ सके। 

इसके साथ ही आप इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर घर के ठीक सामने आम का पेड़ काफी  बड़ा है तो यह भी अशुभ होता है। इससे आपके घर पर अशांति की स्थिति बन जाती है। इसके साथ ही  कलह-क्लेश का माहौल भी बन जाता है। वहीं अगर पहले से ही घर के पास आम का पेड़ लगा हुआ है तो इसे आप बिल्कुल भी न काटे। बल्कि इस आम के पेड़ के पास एक तुलसी का पौधा लगा दें। ऐसा करने से आपकी सारी नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी।

वहीं धार्मिक मान्यता के मुताबिक,  आम के पेड़ को शुभ और पवित्र माना जाता है। इसके साथ ही आम की टेरी को पूजा के कलश में भी रखा जाता है। वहीं आम के फल को भी पूजा में प्रसाद के रूप में भी चढ़ाते है। वहीं इसकी लकड़ियों का इस्तमाल हवन में होता है।

Comments

Add Comment