Friday , April , 19 , 2024

जानें घर में कनखजूरा दिखने से शुभ होता है या अशुभ

जानें घर में कनखजूरा दिखने से शुभ होता है या अशुभ
बारिश के चलते घरों में तरह तरह के कीड़े आ जाते है।  कनखजूरा के साथ साथ कई प्रकार के कीड़े घरों में निकलना एक सामान्य बात है, पर, कई बार बिना मानसून के भी घर में सांप, बिच्छू, कनखजूरा के साथ  कई तरह के कीड़े नजर आ  जा जाते है। इनका अचानक से नजर आना यह सामान्य बात नहीं होती है। इन कीड़ों का घर में निकला अलग-अलग अर्थ होता है। वहीं कनखजूरा को राहु का प्रतीक कहा जाता है। तो चलिए जानते है कनखजूरा का दिखना, शुभ या फिर अशुभ?

अशुभ संकेत
अगर अपको फर्श पर कनखजूरा रेंगता हुआ नजर आता है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। यह वास्तु दोष का संकेत होता है। वहीं अगर अपको  किचन में रेंगता हुआ कनखजूरा दिखाई देता है तो यह भी अशुभ माना जाता है। बताया जाता है, यादि ऐसा हो तो परिवार के सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। इसके साथ ही यदि कनखजूरा शौचालय, मुख्य द्वार के पास या फिर सीढ़ियों में पास  रेंगता हुआ दिल्ली देता हैं तो यह  आपकी कुंडली में राहु कमजोर होने का संकेत देता है।  वहीं इससे आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता हैं। 


शुभ संकेत
यादि अपको कनखजूरा घर के मंदिर में रेंगता हुआ नजर आता है तो यह शुभ माना जाता है। इसका यह संकेत होता  है कि जल्द ही आपको किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। इसके साथ ही लंबित काम भी पूर्ण हो सकते हैं। वहीं मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हो सकती है। ठीक ऐसे ही से बाहर की ओर जाता हुआ कनखजूरा परेशानियों के अंत होने का संकेत देता हैं। तो घर में मरा हुआ कनखजूरा दिखाई देता है तो इसका मतलब होता है कि आपके परिवार पर कोई बड़ा संकट आने से पहले ही टल गया।

Comments

Add Comment