Wednesday , April , 24 , 2024

दीपावली की रात घर में यहां जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

दीपावली की रात घर में यहां जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
धनतेरस से दिवाली के पर्व की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही घर में दीपक जलाने की परंपरा भी इसी दिन से शुरू हो जाती है। धनतेरस, छोटी दिवाली और दिवाली पर दीपदान कमरे का बड़ा महत्व होता है। दिवाली पर दीपक लगाने से जीवन से अंधकार दूर होता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि का वास होता है। शास्त्रों में  दीपक जलाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई है। 

दिवाली के दिन यूं तो हर कोने में दीपक लगा कर रौशनी की जाती है। पर वास्तु नियमों के मुताबिक दिवाली पर कुछ विशेष जगहों पर दीपक लगाना काफी शुभ होता है। तो चलिए जानते हैं दीपावली की रात  कहां-कहां दीपक लगाना चाहिए।

दीपावली की रात में सरसों के तेल के दीपक लगाएं जाते हैं। इसके साथ ही घर के आंगन में एक दीपक घी का लगाना शुभ माना जाता है। वहीं दिवाली पर दो दीपक रसोईघर में भी लगाएं। ऐसा करने से आप पर हमेशा मां अन्नपूर्णा देवी की कृपा बनी रहेगी। शयनकक्ष में एक दीपक घी का लगाना चाहिए। 

इसके साथ ही आप घर की तिजोरी के पास तिल के तेल का दीपक लगाएं। साथ ही भगवान कुबेर की प्रार्थना करें। इससे अपको सालभर धन का अभाव नहीं होगा। दिवाली की रात घर के चारों कोनों में चार मुख वाले दीपक लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगे। घर के साथ साथ नजदीक मंदिर में भी जाकर पांच दीपक घी के लगाने चाहिए। 

इसके साथ ही, यादि घर के बाहर नदी या फिर नहर है, तो उसके किनारे भी आप दीपक जरूर लगाएं। आप चाहे तो घर के नल या फिर बहते हुए जल के पास भी दीपक लगा सकते है। ऐसी माना जाता है की दिवाली के दिन मां लक्ष्मी जल में मौजूद रहती हैं।

Comments

Add Comment