Tuesday , April , 23 , 2024

Sawan: भगवान शिव की पूजा में गलती से भी न करें इन वस्तुओं का इस्तमाल

Sawan: भगवान शिव की पूजा में गलती से भी न करें इन वस्तुओं का इस्तमाल
आज से भगवान शिव का सबसे प्रिय माह 'सावन' की शुरुआत हो रही है। सावन के पूरे महीने में विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। मनुष्य उनकी पूजा में कम से कम गाय का दूध, बेलपत्र, भांग, गंगाजल और धतूरा चढ़ाते हैं। पर अनजाने में कई बार लोग शिव जी की पूजा में ऐसी वस्तुएं भी चढ़ा देते हैं जो भगवान शिव की पूजा में वर्जित मानी गई हैं।  भगवान शिव की पूजा में कभी उन वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए जिसकी मनाही है। तो चलिए जानते है भगवान शिव की पूजा में किन चीजों को वर्जित किया गया है। 

तुलसी की पत्ती 
भगवान शिव की पूजा में तुलसी की पत्ती का इस्तमाल नहीं करना चाहिए। इसकी वजह यह की भगवान शिव ने वृंदा के पति असुरराज जालंधर का वध किया था। इसके बाद वृंदा ने खुद अपना जीवन खत्म कर लिया जिसके बाद उस जहां उन्होंने अपने प्राण त्यागे थे, वहीं   तुलसी का पौधा उग आया।

नारियल और श्रीफल
भगवान शंकर की पूजा में नारियल या फिर श्रीफल वर्जित होता है। श्रीफल का संबंध मां लक्ष्मी से है और माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं। यही कारण है कि भगवान शिव को नारियल अर्पित नहीं किया जाता हैं। 

सिंदूर और कुमकुम
लोग भूलकर कर भी​ माता पार्वती के साथ शिव जी को भी सिंदूर और कुमकुम लगा देते हैं। ऐसा अपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 

हल्दी
भगवान शंकर की पूजा में हल्दी का भी इस्तमाल नहीं किया जाता है। हल्दी श्रृंगार और सौंदर्य से जुड़ी हुई वस्तु होती है।

Comments

Add Comment