Wednesday , April , 24 , 2024

Sawan Somwar: सोमवार के दिन करें शिव पंचाक्षर स्तोत्रम का पाठ, होगी आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

Sawan Somwar: सोमवार के दिन करें शिव पंचाक्षर स्तोत्रम का पाठ, होगी आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

भगवान शिव का सबसे प्रिय माह सावन चल रहा है। इस महीने का हर दिन भगवान शिव की भक्ति के लिए अच्छा अवसर माना गया है। सावन सोमवार का दिन तो सबसे उत्तम होता है। अगर आप सावन के महीने में सच्चे मन से भगवान शिव का ध्यान करते हैं और उनके मंत्रों का जाप करते हैं, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के साथ साथ उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत से मंत्र और स्तोत्र का वर्णन किया गाय है। जिनका जाप या फिर पाठ करने से लाभ भी प्राप्त होता है। इनमें से शिव पंचाक्षर स्तोत्रम भी शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्तम साधन माना जाता है। आज सोमवार का दिन है आज के दिन आप शिव पंचाक्षर स्तोत्रम करें आपकी सभी समस्या दूर होगी। 


शिव पंचाक्षर स्तोत्रम

नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय।

नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:।।


मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय।

मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नम: शिवाय:।।


शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय।

श्री नीलकंठाय वृषभद्धजाय तस्मै शि काराय नम: शिवाय:।।


वषिष्ठ कुभोदव गौतमाय मुनींद्र देवार्चित शेखराय।

चंद्रार्क वैश्वानर लोचनाय तस्मै व काराय नम: शिवाय:।।


यज्ञस्वरूपाय जटाधराय पिनाकस्ताय सनातनाय।

दिव्याय देवाय दिगंबराय तस्मै य काराय नम: शिवाय:।।


पंचाक्षरमिदं पुण्यं य: पठेत शिव सन्निधौ।

शिवलोकं वाप्नोति शिवेन सह मोदते।।



नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय।

नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे ‘न’ काराय नमः शिवायः।।


ओम नम: शिवाय…हर हर महादेव…ओम नम: शिवाय!!!



Comments

Add Comment