Thursday , April , 25 , 2024

Vastu Shastra : घर में करें पीली सरसों का इस्तमाल, दूर होगी सभी नकारात्मा

Vastu Shastra : घर में करें पीली सरसों का इस्तमाल, दूर होगी सभी नकारात्मा
शास्त्रों में मनुष्य के जीवन की हर परेशानी और उलझन का निवारण है। वहीं जीवन में सुख शांति पाने के लिए भी कई तरह के उपाएं बताएं गए है। हर कोई तरक्की, सुख-समृद्धि चाहता है। जिसके लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत भी करते हैं पर इसके बाद भी कई बार उन्हें मनचाहा फल नहीं मिलता। वहीं कई बार सब कुछ अच्छा होते हुए भी काम में बाधा आ जाती है या फिर कोई परेशानी सामने खड़ी हो जाती है। तो दिन रात कड़ी मेहनत करने के बाद भी धन की बरकत नहीं होती। 

बतादें कि इन सब समस्याएं के पीछे वास्तु दोष हो सकते हैं।  शास्त्रों में कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है, जो सुखी जीवन के लिए लाभकारी साबित होते हैं। ऐसा ही उपाय ज्योतिष शास्त्र में पीली सरसों को लेकर बताया गया है। जिसकी मदद से वास्तु दोष तो दूर होता ही है इसके साथ ही घर पर सुख-समृद्धि का वास भी होता हैं तो आइए जानते है पीली सरसों से जुड़े कुछ उपायों के बारे में।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीली सरसों के इस्तमाल से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। गृह क्लेश, आर्थिक तंगी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। पीली सरसों का इस्तमाल करने से घर में हर वक्त खुशियों का माहौल रहता है। 

शास्त्रों की मानें तो, गुरुवार के दिन पीली सरसों को गंगजाल से शुद्ध करने के बाद सरसों के दानों को कपूर के साथ पीले कपड़े में बांधकर घर के मेन गेट पर टांग दें। ऐसा करने से धन से जुड़ी सभी तरह की परेशानियां खत्म होती है।  

वहीं पीली सरसों के दाने को आप कपूर के साथ चांदी की कटोरी में जलाएं फिर इसका पूरे घर में धुआं दें। ऐसा करने से आपके धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी। 

शास्त्रों के मुताबिक, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए आप हर दिन पीली सरसों को अपने घर में छिड़कें। ऐसा करने से आपके घर की तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी। इसके साथ ही  घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा।

Comments

Add Comment