Friday , March , 29 , 2024

Vastu Tips: जानें मनी प्लांट को घर में लगाने के क्या है फायदे

Vastu Tips: जानें मनी प्लांट को घर में लगाने के क्या है फायदे
वास्तु शास्त्र में कई सारी समस्या का समाधान बताया गया है। इनके जरिए घर का वातावरण तो खुशनुमा होता ही है, साथ ही  मनुष्य के जीवन में तरक्की के रास्ते भी यह खोलने में मदद करता है। वास्तु शास्त्र में घर के सामान और पेड़-पौधों को लेकर भी कई सारी बाते बताई गई है। उनके मुताबिक,  कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें आप अपने घर के अंदर लगाकर लाभ ले सकते है। वहीं कुछ पेड़ पौधे ऐसे भी होते है, जिन्हें  घर के बाहर लगाने से शुभता पाई जा सकती है। 

इन्हीं में पेड़ पौधे में से एक मनी प्लांट है। इस पौधे को पैसों को आकर्षित करने का पौधा भी कहा जाता है।  आज हम आपको मनी प्लांट को लगाने का सही तरीका और सही दिशा बताएंगे तो चहिए जानते है। 

क्या है मनी प्लांट लगाने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र की माने तो मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा कहा जाता है। पर यह तभी धन आकर्षित कर पाता है जब यह सही दिशा में लगा हो।  आपको बतादें कि, मनी प्लांट लगाने की सही दिशा दक्षिण-पूर्व होती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से कई सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। 

मनी प्लांट और लाल रिबन
वास्तु सलाहकार बताते हैं कि,  मनी प्लांट में लाल रंग का रिबन या फिर लाल धागा बांधना काफी शुभ होता है। लाल रंग उन्नति और यश का प्रतीक होता है, 
इसलिए इसे मनी प्लांट में बांधने से लाभ प्राप्त होता है। 

वास्तु शास्त्र कि माने तो, जिस जगह आप मनी प्लांट को लगाते है, वह साफ सुथरी होना चाहिए। इससे आपके घर में बरकत बनी रहती है। इसके साथ ही  ध्यान रखें कि मनी प्लांट को सीधे जमीन पर कभी न लगाएं। साथ ही इसकी पत्तियों को भी जमीन की ओर ना बढ़ने दें।

Comments

Add Comment