Saturday , April , 20 , 2024

शिव के भजन 'हर हर शंभू' से विवादों में फंसी फरमानी नाज को मिला 'बिग बॉस 16' में जानें को मौका!

शिव के भजन 'हर हर शंभू' से विवादों में फंसी फरमानी नाज को मिला 'बिग बॉस 16' में जानें को मौका!
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। सावन के महीने में भगवान शिव के गाने काफी लोकप्रिय हो जाते है। वहीं अभी ‘हर हर शंभू’ काफी ट्रेंड में है। ‘हर हर शंभू’  गाकर  फरमानी नाज विवादों में फंसी हुई है। भलेहि कल तक  लोग उन्हें नाम से नहीं जानते थे पर अब  भगवान शिव का ये भजन गाने के बाद वह जिस तरह से विवादों में उलझी हुई और सुर्खियों में आईं, इसके बाद लोग उन्हें पहचानने लगे हैं। 

बतादें कि, इन विवादों में फंसने के बाद से ही  सिंगर की लगातार पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही फरमानी की इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का सबसे हिट शो ‘बिग बॉस 16’ में आने का उन्हें ऑफर मिला है। 

भगवान शिव का भजन ‘हर हर शंभू’ फरमानी नाज ने अपनी आवाज में गाया, जिसके बाद यह भजन काफी ज्यादा वायरल हो गया। इस भजन को लेकर उन्हें लगातार मुस्लिम कट्टरपंथियों की ओर से धमकियां मिलने लगी।  खबर की माने तो इस बार ‘बिग बॉस 16’ में फरमानी की आवाज पूरे घर में गूंज सकती है। इस बात की जानकारी फरमानी के भाई फरमान ने दी।

फरमान ने एक इंटरव्यू में बताया कि, उन्होंने कहा कि उनकी बहन यानी फरमानी नाज को सलमान खान के हिट शो बिग बॉस 16 से उनकी बहन को ऑफर आया है। पर अब तक उन्होंने इस शो में जाने का किसी तरह कोई कोई फैसला नहीं लिया है।

Comments

Add Comment