Wednesday , April , 24 , 2024

सरेआम नुपुर शिखर ने किया आमिर खान की बेटी आयरा को प्रपोज, वीडियो हुआ वायरल

सरेआम नुपुर शिखर ने किया आमिर खान की बेटी आयरा को प्रपोज, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवॉड के ऐक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान को आपने अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखर के साथ खूबसूरत पल बिताते हुए देखते रहते है।  वे फिल्मी दुनिया से दूर है पर फिर भी उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं। वे उन शख्सियत में आती हैं, जिन्हें अपने फैंस के साथ चीज़े शेयर करना पसंद है। 

अब स्टारकिड आयरा खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट  इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखर उन्हें प्रपोज करते हुए नजर आ रहे है। यह वीडियो किसी इवेंट का दिख रहा है, जहां पर नुपुर भीड़ के सामने आयरा को प्रपोज कर किस करते हैं। उन्होंने अपने घुटने के बल पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया है। वहीं फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर  बधाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

बतादें कि, इस वीडियो में आयरा खान की खुशी आप देख सकते हैं। प्रपोज के बाद वे अंगूठी पहनने के लिए अपना हाथ तुरंत नूपुर के हाथ में दे दी है। फिर दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं। बता दें कि आयरा और नुपुर करीब दो साल से एक दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं।

Comments

Add Comment