Friday , April , 19 , 2024

कुबूल है, हिटलर दीदी की अभिनेत्री निशि सिंह का 50 की उम्र में निधन!

कुबूल है, हिटलर दीदी की अभिनेत्री निशि सिंह का 50 की उम्र में निधन!

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क।  हिटलर दीदी, इश्कबाज और तेनाली रामा जैसे टेलिविजन के कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम कर चुकीं अभिनेत्री निशि सिंह नहीं रहीं। बतादें कि 2 दिन पहले ही अभिनेत्री ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया था। अपना 50वां जन्मदिन मनाने के बाद आज 18 सितंबर की दोपहर लगभग 3 बजे इस दुनिया को छोड़ कर चली गई। 


वहीं इसी साल मई के महीने में निशि को स्ट्रोक की भी शिकायत हुई थी, जिसके बाद से उनकी तबीयत में लगातार उतार चढाव चल रहा था। 


बतादें कि, निशि सिंह के पति लेखक और अभिनेता संजय सिंह भदली ने पत्नी निशि के निधन की पुष्टि की है। ईटाइम्स से बात करते हुए, उन्होंने बताया कि, “3 फरवरी को दूसरा स्ट्रोक का सामना करने के बाद, उन्होंने ठीक होने के चांसेज दिखना शुरू हो गई थे। इसके साथ ही मई 2022 में उन्हें एक और बीमारी का सामना करना पड़ा जिसके बाद से उनकी तबियत बिगड़ने लगी। 



Comments

Add Comment