Friday , April , 19 , 2024

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की स्थिति में नही आ रहा सुधार, परिवार और फैंस लगातार कर रहें है दुआएं

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की स्थिति में नही आ रहा सुधार, परिवार और फैंस लगातार कर रहें है दुआएं

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के परिवारजन और फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव पिछले 35 दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। देश के बड़े डॉक्टर उनके इलाज में लगे हैं, पर उनकी सेहत में किसी तरह का कोई सुधार देखने को नही मिल रहा है। बतादें कि, राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


वहीं राजू श्रीवास्तव का बीते 35 दिनों से दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। अभी भी वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, इलाज में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। फिर भी उनकी तबीयत में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। डॉक्टर उन्हें ठीक करने की हर तरह की संभव कोशिश कर रहे है।


बतादें कि, राजू श्रीवास्तव के परिवार को इलाज कर रहे डॉक्टरों पर पूरा यकीन है। राजू श्रीवास्तव के करीबी और उनके फैंस लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के भाई ने बताया कि, 10 अगस्त से राजू अस्पताल में भर्ती हैं और समय गुजरने के साथ साथ उनकी चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। पर उन्हें डॉक्टरों और भगवान पर पूरा यकीन हैं।


Comments

Add Comment