Thursday , March , 28 , 2024

ऋचा चड्ढा-अली फजल जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, पढ़े पुरी खबर

ऋचा चड्ढा-अली फजल जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, पढ़े पुरी खबर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानें माने कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। खबरों के अनुसार,  बॉलीवुड का यह लविंग कपल आने वाले महीने यानी की सितंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  दोनों ही की  दो सेरेमनी होंगी, एक मुंबई में तो दूसरी दिल्ली में।

बतादें कि,  ऋचा और अली काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की  शादी साल 2020 में होने वाली थी पर कोरोना महामारी के कारण से पिछले दो सालों से इनकी शादी टलतो जा रही थी।  हाल में ‘मैशेबल इंडिया’ से बातचीत के दौरान ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी को लेकर अपने फैंस को हिंट दी थी। उन्होंने कहा था कि,  वह इस साल 2022 में अली संग जरूर शादी के बंधन में बंधेंगी।

इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट कि माने तो, इन कपल की शादी के डेट्स कन्फर्म हो चुकी है। ऋचा और अली दोनों ही सितंबर के महीने में यानी इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि,  दोनों दो जगह  मुंबई और दिल्ली में अपनी शादी का रिसेप्शन करेगें। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें दोनों की शादी में शरीक होंगे।

Comments

Add Comment