Thursday , April , 25 , 2024

उर्फी जावेद हुई बीमार, 104 बुखार आने पर अस्पताल में हुईं भर्ती

उर्फी जावेद हुई बीमार, 104 बुखार आने पर अस्पताल में हुईं भर्ती
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क  टेलिविजन से अपनी पहचान बनाने वाली उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी कपड़ो से जानी जाती है। वहीं उनके लुक्स सोशल मीडिया पर छाए रहते है। बिग बॉस ओटीटी की फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया का अकसर सुर्खियों में रहती है। 

इस बीच अब खबर आई  है कि,  उर्फी जावेद की तबियत खराब होने के कारण वे अस्पताल में भर्ती  हैं। जानकारी की माने तो, उर्फी जावेद बीते कुछ वक्त से बीमार रह रही थीं, उन्हें तेज बुखार होने के साथ उल्टियां भी आ रही थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते 3 से 4 दिनों से उर्फी जावेद की तबियत ठीक नहीं चल रही थी। इससे साथ ही उन्हें उल्टियां भी हो रही थीं। फिर उन्हें तेज बुखार भी आगया था। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट की माने तो उर्फी जावेद को 104 फीवर था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

Comments

Add Comment