Friday , April , 26 , 2024

उर्फी का फिर दिखा BOLD अंदाज, सिम कार्ड के बाद मिरर लुक से फैंस को बनाया दीवाना, देखें वीडियो

उर्फी का फिर दिखा BOLD अंदाज, सिम कार्ड के बाद मिरर लुक से फैंस को बनाया दीवाना, देखें वीडियो
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। टेलिविजन की ऐक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहती है। इसके साथ ही वे अपने अजीबो-गरीब लुक्स की वजह से हर तरफ फेमस हो चुकी हैं। वहीं एक बार फिर उर्फी का अनोखा लुक देखने को मिला है। उर्फी को अपने  अब तक ब्लेड से लेकर सिम कार्ड तक से बनी ड्रेस पहने हुए देखा है। पर एक फिर उर्फी जावेद एक नए अवतार में नजर आईं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ यह  लुक शेयर किया है। जिसने एक बार उनके फैंस को हैरान कर दिया है।  

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी एक अलग किस्म के फेस मास्क पहने हुए नजर आ रही हैं। बतादें कि, उर्फी ने अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट और बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा की तरह ही एक मास्क पहना है। इस मास्क में उनका पूरा चेहरा छुपा हुआ है। हमेशा ही उर्फी अपने अजीबो-गरीब कपड़ों से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब होती है।  वहीं एक बार फिर उन्हें सफलता हासिल हुई है।


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

बतादें कि, इस वीडियो में उर्फी एक चमकदार फेस मास्क पहने हुए नजर आ रही है।  जिसमें उनका फेस पूरा छिपा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग डिस्को मिरर वाली ब्रालेट पह रखी है। इसे उन्होंने जींस के साथ पेयर किया है। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उर्फी ने जींस की बटन भी खोल रखी है।

Comments

Add Comment