Wednesday , April , 24 , 2024

WorldWide Brahmastra Collection: आलिया रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर में की इतनी कमाई, विडियो शेयर कर ईशा ने फैंस को कहा शुक्रिया

WorldWide Brahmastra Collection: आलिया रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर में की इतनी कमाई, विडियो शेयर कर ईशा ने फैंस को कहा शुक्रिया

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट और ऐक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मस्त्र पार्ट वनः शिवा’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। वहीं, फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। एक ओर जहां फिल्म के वीएफएक्स की तारीफें हो रही है तो दूरी और फिल्म के किरदार को लेकर ऑडियंस और क्रिटिक्स ने असंतुष्टि दिखाई है। पर इन सब के चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़ तोड़ कमाई की है। आलिया और रणबीर की फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। 


वहीं, बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म के पहले हफ्ते के शानदार वर्ल्डवाइड कमाई पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म में अपने पहले हफ्ते में ही इतने बड़े वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आलिया भट्ट ने अपने फैंस का आभार भी जताया है। 


 

आलिया भट्ट ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ के कई हैरतअंगेज एक्शन सींस नजर आ रहे है। वहीं वीडियो में एक जगह लिखा हुआ है,”पहला हफ्ता। वर्ल्डवाइइड बॉक्स ऑफिस ग्रॉस पूरी दुनिया में एक मूवी ने 300 करोड़ रुपए की कमाई की।" इससे साफ है कि, फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है।



Comments

Add Comment