Thursday , March , 28 , 2024

नारियल के तेल और कपूर की मदद से स्कीम और बालों की समस्याओं से पाएं छुटकारा

नारियल के तेल और कपूर की मदद से  स्कीम और बालों की समस्याओं से पाएं छुटकारा
मानसून के मौसम में स्किन और बालों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में होने वाली सभी परेशानियों से आप  नारियल के तेल की मदद से दूर कर सकते है। वैसे तो नारियल का तेल  अपने आप में ही काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। पर  नारियल के तेल को और अधिक  प्रभावी बनाने के लिए कई लोग  इसमें अलग-अलग तरह कि चीजें मिला।कर इस्तमाल करते है। पर क्या आप जानते है कि आप स्किन और बालों की समस्या को दूर करने के लिए  नारियल के तेल में कपूर को  मिक्स कर सकते है ? बतादें कि, नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से कई चीजों में  फायदेमंद साबित हो सकता है। 

स्किन केयर के लिए कई लोग नारियल का तेल यूज करते हैं। जहां नारियल का तेल स्किन को नैरिश करके उसकी नमी को  बरकरार रखता है। वहीं इसमें कपूर एड करने से नारियल का तेल स्किन पर काफी असरदार भी साबित हो सकता है। इस मिक्सचर की मदद से आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते है।  तो चलिए जानते हैं,  नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के क्या फायदे हो सकते है।

एलर्जी और इंफेक्शन से छूटकारा
बारिश के मौसम के साथ साथ बाहर की धूल-मिट्टी और के कारण  कई लोग को स्किन इंफेक्शन और एलर्जी हो जाती है।  ऐसे में आप  नारियल के तेल में कपूर को मिलाकर लगाएं। इससे आपको एलर्जी से तो राहत मिलेगी ही इसके साथ ही स्किन इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन से भी बचे रहेंगे। 

कील-मुहांसों 
एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नारियल का तेल और कपूर का मिक्सचर फेस पर होने वाले पिंपल और एक्ने जैसी समस्या को दूर करता हैं।  

बालों से डैंड्रफ होगा दूर
बालों में ड्राइनेस के कारण अक्सर लोगों को डैंड्रफ की समस्या रहती है। इसके लिए आप नारियल के  तेल में  कपूर को लगाकर अपने बालों लगाएं इससे अपको जल्द आराम मिलेगा।

Comments

Add Comment