Thursday , April , 25 , 2024

पिगमेंटेशन से है परेशान तो अपनाएं इन टिप्स को, स्कीम होगी ग्लोइंग

पिगमेंटेशन से है परेशान तो अपनाएं इन टिप्स को, स्कीम होगी ग्लोइंग
चहरे की खूबसूरती के लिए महिलाएं तरह तरह के प्रोडक्ट का इस्तमाल  करती है। तो कुछ घर के नुस्खों को अपनाती है। वहीं 30 उम्र के बाद फेस पर पिगमेंटेशन दिखाई देना बेहद आम बात है। यह बॉडी में न्‍यूट्रिशन की कमी, धूप, प्रदूषण आदि की वजह से  तेजी से फैलता है। कई लोग इसे हटाने के लिए अलग अलग तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। पर इसके बाद भी पिगमेंटेशन  कम होने का नाम नहीं लेता है। तो कुछ लोग स्किन ट्रीटमेंट का भी लोग सहारा लेना पसंद करते है। बतादें कि,  पिगमेंटेशन को कम करने के लिए आप  घरेलू नुस्‍खों की भी मदद ले सकते है। 

घर में मौजूद टमाटर और आलू के रस की मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। तो चलिए जानते है  टमाटर और आलू के रस की मदद से आप कैसे पिगमेंटेशन का खत्म कर सकते हैं।


आलू में कई ऐसे मिनरल्स मौजूद होते है,  जो स्किन पर हो रहे दाग-धब्‍बों को खत्म करने में मदद करते हैं। वहीं  इसमें मौजूद विटामिन-सी स्किन के टैनिंग को दूर करता है। इसके साथ ही स्किन पर ग्‍लो भी लाता है। वहीं, टमाटर में  एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मात्रा होती है।  जो स्किन को हाइड्रेट करने का काम करती है। 


इसको इस्तमाल करने के लिए आप एक टमाटर और एक आलू लें अब इसे मिक्‍सी में अच्छे से पीस लें। अब अपने फेस को साफ पानी से धो कर इस पेस्‍ट को लगाएं। इस पेस्ट को आप अपनी  गर्दन और हाथ पर भी लगा सकते हैं। अब 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

Comments

Add Comment