Friday , April , 19 , 2024

बालों में रूसी की समस्या से है परेशान तो अपनाएं ऑलिव ऑयल

बालों में रूसी की समस्या से है परेशान तो अपनाएं ऑलिव ऑयल

मानसून में मौसम में स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है। इसी के बीच ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल बालों की देखभाल के लिए काफी अच्छा उपचार होता है। जैतून का तेल पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा होती है। जो बालों की तमाम समस्या को दूर करने का काम करते है। डैंड्रफ के लिए जैतून का तेल कितना फायदेमंद होता है, यह आज हम आपको बताएंगे।


बालों में डैंड्रफ का कारण अक्सर महिला हो या पुरुष दोनों को ही होती है। इसके साथ ही कपड़ों पर रूसी दिखने का डर हर वक्त सताता रहता है। इस समस्या से बचने के लिए ऑलिव ऑयल से अच्छा और कोई दूसरा विकल्प नहीं। तो आइए आज हम आपको बतादें हैं इसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकते है। 


बतादें कि, बालों में ऑलिव ऑयल लगाने से आपके सिर में नमी बनी रहती है। जिसके कारण रूसी कम होती है।


ऑलिव ऑयल में एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो बालों के लिए काफी अच्छा क्लींजर होता है। 


ऑलिव ऑयल आपकी बालों की स्कैल्प को मजबूत करता है, इसके साथ ही गंदगी को हटाने में मदद करता है।


ऑलिव ऑयल के। इस्तमाल करने से दो मुंहे बालों की समस्या खत्म होती है।  


ऑलिव ऑयल में मोनो-अनसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है। जो बालों को पोषण देने का काम करता है। 





Comments

Add Comment