Thursday , March , 28 , 2024

दिवाली के मौके पर चेहरे पर लाना चाहते है ग्लो, तो लगाएं इन फेसपैक को, मिनटों में दिखेगा असर

दिवाली के मौके पर चेहरे पर लाना चाहते है ग्लो, तो लगाएं इन फेसपैक को, मिनटों में दिखेगा असर
स्किन की खूबसूरती के लिए हम न जानें क्या क्या नहीं करते। पर फेस के नेचुरल निखार को बरकरार रखना काफी मुश्किल टास्क होता हैं। इसके बाद भी अपनी नेचुरल ब्यूटी मेंटेन करने के लिए लोग तरह तरह तरीके अपनाते है।पर क्या आप जानते हैं कि फेस पर ग्लो लाने के लिए आप जायफल का इस्तमाल कर सकते है। बतादें कि,  स्किन केयर के लिए जायफल का फेस पैक अपनी काफी मदद कर सकता है। ज्यादातर आयुर्वेदिक दवाईयों और हेयर केयर प्रोडक्ट्स में जायफल का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। पर जायफल की खासियत सिर्फ यहीं तक ही सीमित नहीं है। यह स्किन  पर निखार लाने के लिए भी एक बेहद ही कारगर नुस्खा है। तो चहिए जानते हैं स्किन केयर में जायफल का हम कैसे इस्तेमाल कर सकते है। 

जायफल और दूध 
स्किन केयर के लिए आप जायफल और दूध का फेस मास्क यूज कर  सकते है। यह स्किन पोर्स को ओपन करके पोर्स में जमी हुई गंदगी को क्लीन करता है। जिससे आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करती है। इसके लिए आप 1 चम्मच जायफल पाउडर में 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं।  अब इसे अपने फेस और गर्दन पर लगाएं। इसके आधे घंटे बाद आप ठंडे पानी से अपने फेस को क्लीन करलें।  

जायफल और केसर 
जायफल और केसर का फेस पैक स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह त्वचा के डेड स्किन सेल्स को खत्म करके निखार बरकरार रखने में मदद करता हैं।  इसके तेयार करने के लिए आप 2 चम्मच जायफल पाउडरमें 2 चम्मच गुलाब जल और 1 चुटकी केसर लें। अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। 

जायफल और दालचीनी 
जायफल और दालचीनी का फेस मास्क आपकी स्किन को डीप क्लीन करने का काम करता हैं और डर्ट पार्टिकल्स को रिमूव करने में मदद करता हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच जायफल पाउडर में 2 चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच शहद मिलाएं और अच्छे से मिक्स करलें। अब इस पेस्ट को अपने फेस पर  लगाएं और आधे घंटे के  बाद नॉर्मल पानी से धो लें

Comments

Add Comment