Thursday , April , 18 , 2024

नाखूनों को करना चाहते है लंबा, तो अपनाएं इन टिप्स को, नेल्स दिखेंगे खूबसूरत और आकर्षक

नाखूनों को करना चाहते है लंबा, तो अपनाएं इन टिप्स को, नेल्स दिखेंगे खूबसूरत और आकर्षक
आजकल लंबे नाखूनों का काफी ट्रैंड है और इन नाखूनों  पर नेल आर्ट नेल पॉलिश करना महिलाओं के बीच खूब चर्चित है। खूबसूरत और स्टाइलिश रंगो की नेल पॉलिश हाथों के नाखूनों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने का काम करता है। इसके साथ ही यह आपकी ओवरऑल पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव और स्मार्ट बनाती है। लंबे और साफ-सुथरे नाखून देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।  पर नाखूनों की केयर करना और उन्हें  लंबा बनाना काफी मुश्किल है। 

यही करना है कि, आजकल ज्यादातर लड़कियां नेल एक्सटेंशन कराती हैं। फेक नेल्स भी दिखने में अच्छे लगते है, पर वह रियल नेल्स के मुकाबले थोड़े फीके पढ़ जाते है। इसकी वजह है फेक नेल्स लगवाने में काफी पैसे खर्चा करना पड़ता है। इसके साथ ही उनकी कोई गारंटी भी नहीं होती है। यादि आप भी अपने छोटे छोटे नाखूनों से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप  नाखूनों को लंबा कर सकते हैं।

नाखूनों पर लगाएं लहसुन का रस
अगर आप नाखूनों को जल्दी लंबा करना चाहते है तो आप  लहसुन का इस्तमाल कर सकते है।  यह नुस्खा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप रात में एक लहसुन की कली ले और उसे बीच से काट कर उस लहसुन के रात  को अपने नाखूनों के टिप्स पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद आप  रातभर के लिए छोड़ दें। ऐसा लगातार आप एक हफ्ते के लिए करें।

ऑलिव ऑयल का करें उपयोग 
अच्छे नाखून के लिए ऑलिव ऑइल कारगार साबित हो सकता है। ऑलिव ऑइल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है। यह आपके नाखूनों की ग्रोथ के लिए काफी सहायक है। अपने नाखूनों को तेजी से लंबा करने के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करे। इसे आप हर दिन अपने  नाखूनों पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। अब रात भर के लिए इसे एसेहि छोड़ दें। फिर सुबह उठकर आप इसे नॉर्मल पानी से क्लीन करले।

Comments

Add Comment