Thursday , April , 25 , 2024

आंखों में फैल जाता है काजल, तो अपनाएं इन टिप्स को, खराब होने से बचेगा बोला लुक

आंखों में फैल जाता है काजल, तो अपनाएं इन टिप्स को, खराब होने से बचेगा बोला लुक

लड़कियों और महिलाओं को काजल लगाना काफी अच्छा लगता है। वहीं लड़कियों का सबसे पहला मेकअप प्रोडक्ट भी काजल ही होता है। बिना कोई मेकअप लगाए सिर्फ काजल लगाने से ही आंखों को एक खूबसूरत लुक मिल जाता हैं। काजल का उपयोग अधिकतर टीनएज लड़कियां, स्कूल, कॉलेज या फिर ऑफिस जाते वक्त हर रोज करती हैं। 


वहीं काजल लगा तो लेती है वे पर जो एक सबसे बड़ी परेशानी होती है वो है इसका फैलना। कई लोग काजल को स्मज होने से बचाने के लिए कई तरह की टीस को अपनाती हैं।


धूप और हवा की वजह से आंखो में पानी आ जाता है। जिसके कारण काजल फैल जाता है। वहीं आंखे सुंदर दिखने के बजाय डरावनी नजर आने लगती हैं। तो चलिए जानते है काजल को स्मज प्रूफ कैसे बनाएं जा सकते है। 


काजल लगाने से पहले आप सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से धोकर सिखाएं। अ एक कॉटन के कपड़े या फिर कॉटन बॉल की मदद ले कर आंखों में पानी की वजह से आई नमी को सुखालें। ऐसा करने से काजल कम फैलता है। 


आमतौर पर लड़कियां काजल को आखों की वाटर लाइन पर लगाती है। जिसकी वजह से काजल फैलने के अधिक चांस होते हैं। काजल को फैलने से बचाने के लिए आप वॉटर लाइन के बजाय अपनी लैश लाइन पर लगाएं। 



Comments

Add Comment