Thursday , April , 25 , 2024

कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डालते समय इन बातों का रखें ध्यान

कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डालते समय इन बातों का रखें ध्यान

कपड़े धोने के लिए कई घरों में वॉशिंग मशीन का यूज किया जाता है। वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने से आपका समय तो बचता ही है इसके साथ ही कम कर आप कपड़ों को मिनटों में क्लीन कर सकते है। वहीं वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए कई लोग पानी और डिटर्जेंट का ही यूज करती है। पर क्या आप जानते हैं कि कपड़े धोते वक्त आप वॉशिंग मशीन में बर्फ डालना भी अपने कपड़ो को क्लीन कर सकते है?


बतादें कि, बारिश के मौसम में कपड़ों को धोना, सुखाना और स्मैल फ्री रखना काफी ज्यादा मुश्किल हो होता है। मौसम में नमी होने की वजह से कपड़े जल्दी नहीं सूखते हैं। तो धूप ना लगने से कपड़ों में बदबू सी आने लगती है। ऐसे में आप वॉशिंग मशीन में बर्फ डालकर इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। तो चलिए जानते हैं वॉशिंग मशीन में बर्फ का कैसे इस्तेमाल करना है।


कई बार वॉशिंग मशीन में गंदी होने के कारण कपड़ों से बदबू आने लगती है। ऐसे में आप वॉशिंग मशीन की रबर और गास्केट को अच्छी तरह से क्लीन करें। वहीं वॉशिंग मशीन के टब को क्लीन करने के लिए आप मशीन में पानी भरें। अब इसमें आप 3 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा लीटर सिरका इन दिनों को अच्छे से मिक्स करके मशीन को चला दें। इसके बाद साफ पानी से मशीन क्लीन करलें। 


जब भी वॉशिंग मशीन में हम कपड़े सुखाते है तो इससे अक्सर कपड़ों में काफी ज्यादा सिरकुड़न आ जाती है। इसके साथ ही यह प्रेस करने में भी इन कपड़ो को बेहद परेशानी होती है। ऐसे में कपड़ों को सुखाते समय आप वॉशिंग मशीन के ड्रायर में थोड़ी सी बर्फ को डाल दें। ड्रायर में बर्फ पिघलने के साथ यह भाप बनने लगती है। ऐसा करने से कपड़ों में अधिक सिकुड़न नहीं आएगी।  




Comments

Add Comment