Friday , April , 19 , 2024

क्या कॉफी का अधिक सेवन करने से बढ़ जाता है वजन?

क्या कॉफी का अधिक सेवन करने से बढ़ जाता है वजन?

कई लोगों की सुबह चाय की जगह कॉफी से होती है। कॉफी पीने से बॉडी में एनर्जी आने के साथ साथ हमारी थकान भी दूर होती है। यदि आपको रात में कोई काम करना है और आपको काफी नींद आ रही है तो आप कॉफी पी कर अपनी नींद को भगा सकते है। 


बतादें कि, कॉफी में कैफ़ीन मौजूद होता है, जो बॉडी के लिए हानिकारक होता है। वहीं, कई लोगों का मानना है कि, इसी तत्व के कारण कॉफी पीने की वजह से हमारा वजन बढ़ भी सकता है। पर क्या ऐसा सच में होता है? वहीं अगर अपको वजन कम करना हो तो कैफ़ीन का सेवन बंद करना पड़ेगा? 


ज्यादा कॉफी का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है। ऐसा इसमें पाए जाने वाले कैफ़ीन की वजह से होता है। औसत रूप से देखा जाएं तो एक व्यक्ति दिन में 300 एमजी कैफ़ीन का सेवन करता है। पर एक बार कैफिन का सेवन करने की आदत लग जाएं तो इसकी मात्रा बढ़ने में वक्त नहीं लगता है। 


वक्त के साथ साथ इससे ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकते हैं। ऐसा होने की वजह से इंसुलिन लेवल और कॉर्टिसोल लेवल बढ़ने लगता है। इससे आपकी मेटाबॉलिक एक्टिविटी कम हो कर अपना वजन बढ़ सकता है।


अगर आप जरूरत से अधिक मात्रा में कैफ़ीन का सेवन करते हैं तो आपको इसका सेवन कम करने की जरूरत है। पर अगर आप सीमा में कॉफी का सेवन कर रहें है तो आपको आपका वजन कम करने लिए कॉफी छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। हर दिन अगर आप दो से तीन कप कॉफ़ी पीते है तो यह हानिकारक नहीं है। 


Comments

Add Comment