Friday , March , 29 , 2024

आंखो की समस्या से है परेशान तो फॉलो करें इन टिप्स को, जल्द मिलेगी राहत

आंखो की समस्या से है परेशान तो फॉलो करें इन टिप्स को, जल्द मिलेगी राहत
आज कल की लाइफ स्टाइल के कारण कंप्यूटर, लैपटॉप और स्मार्टफोन का अधिक इस्तमाल होता हैं।  अधिक देर तक कंप्यूटर पर काम करना, स्मार्टफोन का इस्तमाल करना, ज्यादा टीवी और अंधेरे में पढ़ने के कारण आंखों से रिलेटेड समस्या हो रही है। इन सब चीजों से आंखों पर स्ट्रेस बढ़ जाता है। हम में कई लोग ऐसे है जो दिनभर में कई घंटे स्क्रीन ही देखते हैं। इससे आपकी आंखों में दर्द, जलन और आंसू निकलना बेहद आम समस्या हो गई हैं। लोगों को डिजिटल आई स्ट्रेन की शिकायत भी होने लगी है।

इसके साथ ही बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम के कारण से लोगों का अधिकतर वक्त स्क्रीन के सामने ही गुजरता है। आंखों में होने वाली समस्या को इग्नेार करना आपके लिए घातक हो सकता है। 

बतादें कि, आंखों का स्ट्रेस दूर करने के लिए आप 20-20 वाला रूल अपना सकते है। जिससे लंबे वक्त तक स्क्रीन देखने में परेशानी नही होगी। चाहिए जानते है इस रूल के बारे में, जिसे फॉलो करके आप अपनी  आंखों को रिलेक्स कर सकते है। 

जो लोग ज्यादा वक्त तक स्क्रीन पर काम करते हैं, ऐसे लोगों के लिए  20-20  रूल काफी फायदेमंद हो सकता है। इस रूल को आप आंखों की एक्सरसाइज कह सकते है। जो लोग लैपटॉप या फिर स्क्रीन का यूज ज्यादा करते हैं। उन्हें हर 20 मिनट के बाद आंखों को ब्रेक देना चाहिए। इसके लिए आप 20 मिनट तक स्क्रीन देखने के बाद 20 सेकेंड के लिए अपनी आंखो से  20 फीट दूर तक किसी एक वस्तु पर ध्यान केंद्रित करें। इसके बाद 20 सेकेंड का ब्रेक​ लें। ऐसा करने से आपका आंखों का स्ट्रेन कम होने में अपको मदद मिलेगी।

क्या है स्ट्रेन के लक्षण

आंख में सूखापन, आंख से पानी निकलना, धुंधला दिखना, एक ही चीज का डबल दिखना, सिरदर्द, कंधे और कमर में दर्द, अधिक रोशनी में परेशानी, आंख खोलने में कठिनाई


ऐसे करें आंखों को रिलेक्स
  1. हर थोड़ी देर में अपनी आंखों को ठंडे पानी से धुएं।
  2. कुछ वक्त के लिए स्क्रीन से दूर रहें।
  3. अंधेरे में मोबाइल और बुक का न करें इस्तमाल 
  4. बर्फ से आंखों की सिकाई

Comments

Add Comment