Saturday , April , 20 , 2024

आज है World Lung Day, अपने फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

आज है World Lung Day, अपने फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए करें इन फूड्स का सेवन
देश और दुनिया में तरह तरह के दिन मनाएं जाते है और इन सभी दिन मनाने के पोछे कोई न कोई वजह होती हैं। इसी कड़ी में आज है 'वर्ल्ड लंग डे' है। फेफड़े हमारे बॉडी के बेहद महत्वपूर्ण अंग में से एक होते है। इसकी सही सेहत के लिए हम न जानें क्या कुछ नहीं करते। वहीं वातावरण में बढते हुए प्रदूषण, धूल-गंदगी और एल्कोहल स्मोकिंग जैसे चीज़ें फेफड़ों को बीमार करने का सबसे असल जरिया होते हैं। इसके साथ ही जिनके फेफड़े पहले से ही रोग ग्रस्त होते है या फिर वो कमजोर हैं, तो उनपर खास ध्यान देने की जरुरत होती है। 

कोरोना महामारी के चलते सबसे अधिक नुकसान फेफड़ों को ही हुआ हैं। इस वायरस से ठीक हुए लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत है कि वे फेफड़ों को स्वस्थ, निरोग और मजबूत रखें। इसके लिए आप कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आपको बतादें कि कुछ ऐसे फूड्स है जिन्हें सेवन करने से आप लंग्स को हेल्दी बना सकते है। तो चलिए जानते है। 


 
सेब (Apple)
सेब सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। स्वस्थ फेफड़ों के लिए आप इसे अपनी डाइट शामिल करें। बतादें कि, विटामिन सी, ई और बीटा-कैरोटीन युक्त फूड्स के सेवन करने से लंग्स स्वस्थ रहता है और सेब में यह सभी पोषक तत्व मौजूद होते है। इसके साथ ही सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स भी ज्यादा होता है, जो लंग्स को हेल्दी बनाएं रखने में मदद करता है।  

 
अखरोट ( Walnuts) 
अखरोट एक ऐसा नट होता है जो सिर्फ दिमाग की सेहत के लिए ही नहीं बल्कि फेफड़ों के लिए भी कई फायदेमंद साबित होता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता हैं। जिसे सिर्फ हर दिन एक मुट्ठी खा कर आप अस्थमा और अन्य श्वसन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।   

 
ब्रोकली ( Broccoli) 
सेहत के लिए सब्जियां एक अहम रोल निभाती है। उन्हीं में एक होती है 'ब्रोकली'। वहीं लोग इस सब्जी का सेवन कम करते हैं। बतादें कि, यह सब्जी कई रोगों से अपको बचाए रखने का काम करती है। इस सब्जी का ज्यादातर इस्तेमाल सूप,  सलाद आदि चीजों में किया जाता है। पर आपको बतादें कि आप इसकी सब्जी भी बनाकर खा सकते हैं। ब्रोकली में कैरोटेनॉयड्स, विटामिन सी, फोलेट और फाइटोकेमिकल्स की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो फेफड़ों में मौजूद हानिकारक तत्वों से लड़ते में मदद करते है। 

 
ब्लूबेरीज ( Blueberry)
लोग ब्लूबेरीज का सेवन थोड़ा कम करते है। ब्लूबेरी कई तरह की पाई जाती है। यह आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने में भी काफी मदद करती हैं। ब्लूबेरीज में  विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती है। इसके साथ ही ये अपने सेल को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ती है। अपने फेफड़ों की सेहत के लिए आप ब्लूबेरीज का सेवन करना शुरू कर दें।

Comments

Add Comment