भोपाल। दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान परस्ती का है, कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं, राम पर सवाल उठाते है। भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे है। साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि, पाकिस्तान के साथ दिग्विजय खड़े है, सेना का मनोबल गिरा रहे है, ये देश भक्ति नही है। कभी दिग्विजय सिंह के राज में मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ बन गया था। वहीं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े टुकड़े गैंग साथ चल रही है।राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर हो गई, यह देश भक्ति नहीं है।
कमलनाथ केवल वचन पत्र में लिखने का ढोंग करते हैं : सीएम
पीसीसी चीफ कमलनाथ के अनुसूचित जनजाति को लेकर बुलाई गई बैठक पर तंज कसते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि, कमलनाथ केवल वचन पत्र में लिखने का ढोंग करते हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस ने पैसा एक्ट क्यों लागू नहीं किया। कांग्रेस को आदिवासी भाई बहनों की बात करने का हक नहीं है। कांग्रेस ने आदिवासी भाई बहनों के लिए कुछ नहीं किया, आदिवासी महापुरुषों के नाम पर स्मारकों के नाम नही रखे। साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि, कमलनाथ जवाब दे, विशेष पिछड़ी जाति बैगा,भारिया, सहरिया जनजाति की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये बीजेपी की सरकार देती थी, कमलनाथ सरकार ने 15 महीने की सरकार मे पैसा बंद क्यों किया।
Comments
Add Comment