Friday , March , 29 , 2024

सीएम ने नगरी निकाय के जनप्रतिनिधियों से कहा - सभी वार्डों में हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए जन जागरण करें

सीएम ने नगरी निकाय के जनप्रतिनिधियों से कहा - सभी वार्डों में हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए जन जागरण करें

भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में नगरी निकाय के सभी वार्डों में घर-घर तिरंगा फहराने जन-जागरण लाने कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री चौहान अपने निवास पर नगरी निकाय के जनप्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे, इस में महापौर, नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भोपाल में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान में बोट क्लब पर कार्यक्रम में जबरदस्त उत्साह था। बारिश के बावजूद भी बच्चों और लोगों में उत्साह भरा हुआ था। इसी तरह आप भी नवाचार से हर घर तिरंगा फहराने के लिए जन जागरण करे। उन्होंने कहा, तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, जो भारत की पहचान और मान सम्मान है। ये वीर शहीदों और क्रांतिकारियों की याद दिलाता है। 


मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। स्वतंत्रता दिवस देश भक्ति की भावना का प्रकाशोत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक हम चिन्हित स्थानों पर तिरंगा फहराते थे, इस बार हर घर पर तिरंगा फहराएंगे। अपने वार्ड के हर घर पर तिरंगा फहरे इसके लिए जन जागरण और वातावरण का निर्माण करें। अपने वार्ड शहर में जन जागरण के कार्यक्रम करें।

Comments

Add Comment