Thursday , April , 25 , 2024

फिर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर कांग्रेस, ओंकारेश्वर पहुंचे राहुल गांधी ने बहन प्रियंका के साथ कि मां नर्मदा की आरती, रॉबर्ट वाड्रा भी रहे मौजूद

फिर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर कांग्रेस, ओंकारेश्वर में पहुंचे राहुल गांधी ने बहन प्रियंका के साथ कि मां नर्मदा की आरती, रॉबर्ट वाड्रा भी रहे मौजूद

ओम्कारेश्वर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन था। अक्सर हिंदुत्व को लेकर भाजपा के निशाने पर रहने वाले राहुल गांधी ने शुक्रवार को 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओम्कारेश्वर मंदिर में दर्शन किए। ओंकारेश्वर पहुंच कर राहुल गांधी ने मां नर्मदा की आरती कर चुनरी चढ़ाई। राहुल के उनकी साथ इस दैरान बहन प्रियंका वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। 

 


भारतीय जनता पार्टी हमेशा राहुल गांधी पर सवाल खड़े करती आई है कि वो चुनाव के समय मंदिर जाते हैं और अब ऐसे में देखा जा रहा है कि ना कहीं कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व पर फिर लौट रही है। ओंकारेश्वर पहुंचे राहुल गांधी ने देश में सुख शांति समृद्धि और कल्याण के लिए नर्मदाष्टक के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान 21 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार से नर्मदा अभिषेक कराया गया। राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के साथ मां नर्मदा को चुनरी भी ओढाई। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के बाद वह भारत जोड़ो यात्रा के विश्राम स्थल मोरटक्का के लिए रवाना हो गए।

 


बतादें कि प्रसिद्ध ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मांधाता विधानसभा में आता है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरानीस सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन सिंधिया के भाजपा में चले जाने के बाद इस इस सीट के विधायक ने  भी बीजेपी का दामन थाम लिया था।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment