Friday , April , 19 , 2024

इस सप्ताह से मध्यप्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पंचमढ़ी में पारा 4.4 डिग्री

इस सप्ताह से मध्यप्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पंचमढ़ी में पारा 4.4 डिग्री

भोपाल। एमपी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। प्रदेश में शीतलहर चलने वाली है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। एमपी में सबसे ज्यादा ठंड पचमढ़ी में है। पचमढ़ी में तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।


साथ ही अगले सप्ताह से तापमान में गिरावट की अधिक संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा कि प्रदेश में अभी कोई सिस्टम नहीं है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क है। साथ ही नमी बनी हुई है। शुष्क मौसम ही कुछ दिनों तक प्रदेश में रहेगा। अभी तापमान अधिकतर जगहों पर सामान्य से कम है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा।


भोपाल में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस शनिवार को दर्ज किया गया है। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। हवा की दिशा उत्तर पूर्व रहा है। रफ्तार 12 किमी रही है। पचमढ़ी में रात का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके साथ ही समतल इलाकों में सबसे कम मलंजखंड में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Comments

Add Comment