Tuesday , April , 16 , 2024

LIVE MP News Today : पढ़िए आज की मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें

LIVE MP News Today : पढ़िए आज की मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें

अभिनेत्री रिचा चड्ढा के खिलाफ एक्शन में मध्यप्रदेश सरकार

सेना के खिलाफ बयान देने वाली फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा पर मध्यप्रदेश सरकार ऐक्शन में आ गई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मेरे पास शिकायत आई है। मैंने पुलिस को कानूनी राय लेने के लिए बोला है। रिचा चड्ढा को नसीहत देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा, सेना का सम्मान करना सीखें। रियल लाइफ और रील लाइफ में अंतर समझे। यह सेना है, सिनेमा नहीं है। आपकी टिप्पणी राष्ट्र भक्तों को आहत पहुंचाने वाली है।


मुरैना में डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह का हुआ खात्मा

डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह के अंतिम सदस्य करूआ उर्फ कल्ला गुर्जर को पुलिस ने शनिपर्वत के जंगल से पकड़ा। कल्ला की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच और रिठौरा पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस जब कल्ला को पकड़ने गई तो वह जंगल में बेखोफ पत्थरों पर सो रहा था। पुलिस ने कल्ला से दोनाली 12 बोर बंदूक व 10 जिंदाराउंड किए बरामद। नूराबाद थाना क्षेत्र के लोहगढ़ गांव का निवासी है कल्ला गुर्जर। कुछ दिवस पूर्व डकैत गुड्डा गुर्जर को ग्वालियर पुलिस ने मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार। मुरैना पुलिस कल्ला से कर रही है पूछताछ।


भोपाल में पुलिस का ऑन द स्पॉट एक्शन

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर भोपाल पुलिस का दिख ऑन द स्पॉट एक्शन। सरोजिनी नायडू स्कूल में जागरूकता अभियान में छात्रों ने सुनाई अपनी समस्या। पुलिस ने पांच शिकायत पर ऑन द स्पॉट लिया फैसला। 4 मामलों में पुलिस ने दर्ज की छात्राओं को परेशान करने वाले आरोपियों पर एफआईआर


सीएम शिवराज की अधिकारियों के साथ मॉर्निंग मीटिंग 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज देवास जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जिले की समीक्षा की। इस दौरान जल जीवन मिशन कि गलत जानकारी देने पर EE नारायण भिड़े को मुख्यमंत्री ने फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (RRDA) की सड़कें ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री आवास योजना, सीएम जनसेवा अभियान, महिला अपराध में कमी और बिजली की बेहतर उपलब्धता पर मुख्यमंत्री जिले की प्रशंसा भी की। इस दौरान उन्होंने अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान, अमृत सरोवर, बिजली आपूर्ति, odop, आयुष्मान भारत और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की।


मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों की रैंकिंग हुई जारी

प्रदेश में पहली बार सरकारी स्कूलों की रैकिंग जारी की गई है। जारी रिपोर्ट में भोपाल और इन्दौर जैसे विकसित जिलों को पछाड़ कर दमोह जिले ने अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। इस रैकिंग में शिक्षकों की स्कूलों में संख्या,ट्रेनिंग प्रोग्राम एवं स्कूलों की सरंचना साथ ही पात्र छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं इन सभी प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया गया था। दमोह जिला टॉप पर रहा। इंदौर 8वें और राजधानी भोपाल 19वें स्थान पर।


एमपी में भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। आज खरगोन के मोरटक्का गांव से यात्रा शुरू हुई जो खरगौन बलवाड़ा गांव तक जाएगी। कल राहुल गांधी महू जायेंगे और बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण करेंगे राहुल गांधी। प्रियंका गांधी आज भी राहुल के साथ ही मौजूद रहेंगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल भी आज यात्रा में शामिल होंगे।


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नीचे गिरे दिग्विजय सिंह

भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज अचानक नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ टी ब्रेक पर रुके दिग्विजय सिंह भीड़ में धक्का-मुक्की के कारण नीचे गिर पड़े। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उठाकर बैठाया। वृंदावन गार्डन बड़वाह में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ टी ब्रेक के लिए पहुंचे थे दिग्विजय सिंह उस दौरान गिरे।


भोपाल में 8:30 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल

भोपाल में पड़ रही तेज ठंड के बाद शहर के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। भोपाल में अब स्कूल सुबह 8:30 बजे के बाद ही लगेंगे। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए है। 


भोपाल में हर्ष फायर की वजह से युवक को लगी गोली

भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बारात में डांस कर रहे युवक के सीने पर हर्ष फायरिंग की वजह से गोली लग गई। युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली कैसे लगी और किसने चलाई पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


भोपाल के इन इलाकों में 3 घंटे रहेगी बिजली कटौती

भोपाल में आज मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक वैली कॉलोनी, प्राइड सिटी, धाकड़ चौराहा, गांधी नगर, अर्जुन वार्ड, स्प्रिंग नई बस्ती बीडीए एलआईजी एवं एमआईजी, सिल्वर वैली एवं आसपास के इलाकों में बिजली की सप्लाई नहीं होगी।


मध्यप्रदेश में शुरू हुई कड़ाके की ठंड

सीजन में पहली बार मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां रात का पारा 6 डिग्री तक आ गया है, तो दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री पर अटक गया है। जबलपुर में शीत लहर भी चली है, यहां रात का पारा 7 डिग्री पर आ गया। पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, हिमालय से हवाएं आ रही हैं, लेकिन बर्फबारी नहीं होने के कारण यह बहुत ज्यादा ठंडी नहीं है। इस कारण बहुत स्ट्रांग सिस्टम तैयार नहीं हो पा रहा है।


दो दिवसीय सांची महोत्सव का शुभारंभ आज

रायसेन में 70वें सांची वार्षिक महोत्सव का आज से शुभारंभ हुआ है। इस दौरान भगवान गौतम बुद्ध के दो प्रिय शिष्यों सारिपुत्र और महामोग्गलान की अस्थि कलशों को दर्शनों के लिये रखा गया। सुबह 6 बजे अस्थि कलशों को पूजा के लिए बाहर निकाला गया। पूजा अर्चना के बाद बौद्ध भिक्षुओं द्वारा अस्थि कलश को सिर पर रखकर साँची स्तूप की परिक्रमा की गई। श्रीलंका के राजदूत और प्रदेश सरकार के तीन मंत्री भी रहे मौजूद। वहीं इस दौरान श्रीलंका वियतनाम और जापान सहित कई देशों के अनुयायी भी शामिल हुए। कल सागर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी प्रस्तुति।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment