Friday , March , 29 , 2024

धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे रामभद्राचार्य, कहा- वो अंधविश्वास नहीं फैलाते, गुरुजनों का और पूर्वजन का कृपा प्रसाद बांट रहे हैं

धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे रामभद्राचार्य, कहा- वो अंधविश्वास नहीं फैलाते, गुरुजनों का और पूर्वजन का कृपा प्रसाद बांट रहे हैं

भोपाल। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनो सुर्खियों में हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों और चमत्कार को लेकर सुर्खियों में है। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की भी धमकी मिली है। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में अब उनके गुरु रामभद्राचार्य सामने आए हैं। कांग्रेस नेताओं के बागेश्वर धाम का विरोध करने पर राम भद्राचार्य ने कहा कि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लोकप्रियता को वो पचा नहीं पा रहे हैं। वहीं दिनेश शास्त्री को मिली धमकी पर रामभद्राचार्य ने कहा कि, सरकार उनकी रक्षा की व्यवस्था करें। साथ ही राम कथा को राष्ट्र कथा बताते हुए उन्होंने कहा कि, मै राम कथा को राष्ट्र कथा से अलग नहीं मानता हूं, और जो श्री राम को राष्ट्र से अलग मानते हैं वो मेरी कथा में न आएं। रामभद्राचार्य ने कहा कि, भोपाल का नाम भोजपाल होना चाहिए, जैसे होशंगाबाद का नर्मदापुरम हो गया है, वैसे भोपाल का नाम भी भोजपाल ही होना चाहिए। इससे भोज की गौरव गाथा से मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, पाक अधिकृत कश्मीर के लिए मैंने यज्ञ किया है, और किसी न किसी दिन पीओके भारत का अंग बनकर रहेगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा कि, उनकी वाणी  पर उनका संयम नहीं है। जय सियाराम और सियाराम में अंतर नहीं है। वहीं दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर कहा कि, सबूत तो दिया जा चुका है। सूर्यनारायण उल्लू को नहीं दिखते तो सूर्य का दोष नहीं है। दिग्विजय सिंह की बुद्धि खराब हो गई है, राजीव गांधी अच्छे व्यक्ति थे पर राहुल गांधी तो हैं ही पप्पू।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment