Wednesday , April , 17 , 2024

Bihar DLRS Recruitment : बिहार में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

Bihar DLRS Recruitment : बिहार में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स
नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बिहार डायरेक्ट्रेट ऑफ लैंड रिकॉर्ड सर्वे, DLRS ने अधिसूचना जारी कर के कई पदों पर भर्ती निकाली हैं। बता दें कि इन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 सितंबर से शुरू हो चुकी हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों पर फॉर्म भरने के लिए आपके पास 21 अक्टूबर तक समय है।  

भर्ती प्रक्रिया
इन भर्ती में अमीन, क्लर्क, कानूनगो और एएसओ के कुल 2506 रिक्त पदों पर फॉर्म भरे जाएंगें। जिनमें स्पेशल सर्वे असिस्टेंट के लिए 96
स्पेशल सर्वे कानूनगो के लिए  240 
स्पेशल सर्वे अमीन के 1944 
स्पेशल सर्वे क्लर्क के 226 पद शामिल हैं। 

इसके साथ ही इसके लिए DLRS ने तीन अलग-अलग भर्ती विज्ञापन रिलीज भी जारी किए है। बतादें कि, इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के माध्यम से होगा। वहीं यह मेरिट लिस्ट निर्धारित शैक्षिक योग्यता में प्रदर्शन के आधार पर ही तैयार की जाएगी। 


शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा होना चहिए। हांलाकि स्पेशल सर्वे क्लर्क के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्ग है।

आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम 18 साल अधिकतम 37 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Comments

Add Comment