Friday , March , 29 , 2024

केरल में 7 साल के बच्चें में मंकीपॉक्स के लक्षण, निगरानी के लिए रखा आइसोलेशन वार्ड में

केरल में 7 साल के बच्चें में मंकीपॉक्स के लक्षण, निगरानी के लिए रखा आइसोलेशन वार्ड
कोच्चि, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना महामारी के बीच मंकीपॉक्स का डर अब लोगों को सताने लगा हैं। इसी बीच केरल में एक सात साल के  बच्चे को मंकीपॉक्स होने का संदेह जताया गया है, उसे केरल के कन्नूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह बच्चा ब्रिटेन से लौटा है और इसमें मंकीपॉक्स के समान सभी लक्षण नजर आ रहे है। बच्चें को रविवार शाम यानी 7 अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था।  

बतादें कि, बच्चे का टेस्ट हो चुका है पर डॉक्टरों को अभी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे से बच्चे की रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल इस बच्चे को विशेष रूप से डिजाइन किए गए आइसोलेशन वार्ड में निगरानी के लिए रखा है।a

Comments

Add Comment