Wednesday , April , 24 , 2024

हरिद्वार में गंगा नदी के पुल से छलांग लगाने वाली ये 75 साल की दादी सोशल मीडिया पर छाई

हरिद्वार में गंगा नदी के पुल  से छलांग लगाने वाली ये 75 साल की दादी सोशल मीडिया पर छाई

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। हरिद्वार में गंगा नदी में छलांग लगाने वाली दादी सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रही है। दादी रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गई। बतादें कि, यह दादी हरियाणा के एक गांव सोनीपत के बंदेपुर की रहने वाली है। दादी की उम्र 75 साल की है जिसमें वे डांस भी करती है। इसके साथ ही वे अभ्यास करने में भी काफी एक्टिव हैं। दादी ने बताया कि उन्होंने जब गंगा नदी में छलांग लगाने की बात कही तो आसपास के लोगों ने उन्हें छलांग लगाने से मना किया। पर वह बचपन से ही तैराकी करती आई है।  


दादी ने जानकारी देते हुए बताया कि, वह बचपन से ही नदी और तालाबों में तैरती हुई है, जिसका फायदा उन्हें आज तक होता है। दादी ओमवती ने कहा कि एक समय, एक हादसा में उनके दोनों पैर टूट गए थे, पर परिवार की मेहनत से आज वह एक दम ठीक हैं।



दादी ने कहा कि पानी काफी गहरा था। पर वह तैरती हुई गंगा नदी के किनारे पर चली गई। वहीं दादी के इस हौसलों को देखकर सभी लोग हैरान हैं। बतादें कि घर पर उनके पोता-पोती भी उन्हें ही देखकर तैरना सीख रहे हैं।


बतादें कि, हरियाणा के सोनीपत के गांव बंदेपुर की रहने वाली है दादी ओमवती। दादी ने बताया कि वह बचपन से ही अपने खान-पान का काफी ख्याल रखती है। इसके साथ ही हरियाणा जो दूध दही के खाने से मशहूर है। उसने उन्होंने देसी घी का काफी सेवन किया है। उसी का असर है जो अभी तक दिखाई दे रहा है। बतादें की 75 की उम्र में भी दादी ओमवती सुबह 4:00 बजे उठ कर घुमाई के साथ-साथ व्यायाम करती हैं।




Comments

Add Comment