Monday , May , 20 , 2024

सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का पलटवार

सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा का पलटवार

भोपाल। राजनीति के गलियारों में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आए दिन वार-पलटवार के कई किस्से सुर्खिओं में बने रहते है। अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में घिरे रहने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए है। पित्रोदा के बयान पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। 


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा का पलटवार 

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी। दरअसल वीडी शर्मा नेपानगर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में खंडवा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस सभा में कांग्रेस और सैम पित्रोदा पर तंज कस्ते हुए वीडी शर्मा कहते है कि, 'कांग्रेस केवल डीवाइड एंड रूल की राजनीति करती है। गुलामी का एक ही प्रतिक बची है कांग्रेस। कांग्रेस के खून में अंग्रेजो का जींस है। राहुल गांधी और सेम पित्रोदा की बात करे तो ये डिवाइड एंड रूल से तुष्टिकरण की राजनीति करती है।'


सैम पित्रोदा का विवादित बयान

आपको बता दें कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स के बाद एक और विवादित बयान दिया है। पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की विवादित रूप से तुलना करते नजर आ रहे हैं।  इस वीडियो में सैम पित्रोदा कहते हैं कि, 'भारत एक अत्यंत विविधता भरा देश है, जहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले श्वेतों की तरह और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई-बहनें हैं।'

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment