भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार करने में लगे हैं। हालांकि राज्य में तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार रविवार यानी आज शाम 6 बजे थम जाएगा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान 7 मई मंगलवार को होना है।
दरअसल, मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल में तीसरे चरण में 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा।
वोटिंग से 48 घंटे पहले बंद हो जाता है चुनाव प्रचार
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि नियमानुसार संसदीय क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के निर्धारित समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद कर दिया जाता है। राजन ने कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद जो लोग निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, उन्हें वहां रहने की अनुमति नहीं है। यह पक्का करने के लिए की केवल उस क्षेत्र के ही मतदाता है जहां मतदान होना है। इसके लिए गहन अभियान चलाया जाता है।
Comments
Add Comment