Sunday , May , 19 , 2024

एमपी तीसरे चरण की वोटिंग: चार सीटों पर 5.35 फीसदी तक कम हुआ मतदान, इन पांच लोकसभा क्षेत्रों में बढ़ा वोटिंग प्रतिशत

एमपी तीसरे चरण की वोटिंग: चार सीटों पर 5.35 फीसदी तक कम हुआ मतदान, इन पांच लोकसभा क्षेत्रों में बढ़ा वोटिंग प्रतिशत

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान भी संपन्न हो गया है। भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सागर, बैतूल, गुना, ग्वालियर, मुरैना और भिंड में 66.05 प्रतिशत मतदान हुआ। 9 सीटों पर पिछले चुनाव से 0.83 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। 2019 में इन्हीं 9 सीटों पर 66.88% मतदान हुआ था। 2019 की तुलना में इस बार पांच सीटों पर मतदान बढ़ा तो चार सीटों पर कम हुआ। बैतूल में इस बार 2019 के मुकाबले सबसे कम 5.35 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मुरैना में 3.67 प्रतिशत कम मतदान हुआ। भोपाल में 1.31% मतदान कम हुआ। सागर में 0.32 प्रतिशत मतदान कम हुआ। विदिशा में पिछले चुनाव से इस बार सबसे ज्यादा 2.26% ज्यादा वोट डाले गए।

राजगढ़ में सबसे ज्यादा तो भिंड में सबसे कम वोटिंग
कृपया ध्यान दें कि मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। 9 सीटों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा राजगढ़ में 75.39 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद विदिशा में 74.05%, बैतूल 72.65% और गुना में 71.95 मतदान हुआ। सागर 65.19%, भोपाल 62.29, ग्वालियर में 61.68% और मुरैना में 58.22 प्रतिशत मतदान हुआ। भिंड में सबसे कम 54.87 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले दो चरणों के मुकाबले इस बार यानी तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत में थोड़ा सुधार है। उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और कार्यक्रमों के माध्यम से चार सीटों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। 

जानें किस सीट पर 2019 के मुकाबले कितनी कम-ज्यादा हुई वोटिंग 

लोकसभा सीट  

2024

2019

अंतर 

राजगढ़  

75.39

74.39  

+1

विदिशा

74.05

71.79    

+2.26

बैतूल

72.65

78.15  

-5.53

गुना     

71.95  

70.32    

+1.63

सागर    

65.19  

65.51  

-0.32

भोपाल

64.34  

65.65    

-1.31

ग्वालियर

61.68  

59.78    

+1.9

मुरैना

58.22    

61.89

-3.67

भिंड

54.87  

54.42  

+0.45

दूसरे चरण में किस सीट पर कितनी हुई थी वोटिंग  

लोकसभा सीट

2024

2019

कितना कम

होशंगाबाद 

67.16%

74.22%

-7.06  

सतना

61.87% 

70.71%

-8.84 

टीकमगढ़

59.79%

66.62%

-6.83  

खजुराहो

56.44% 

68.31% 

-11.87  

दमोह

56.18%

65.83%

-09.65   

रीवा

48.67%

60.41%

-11.74  

कुल

58.35%

67.68%

-9.33 

पहले चरण की किस सीट पर कितना हुआ था मतदान 

लोकसभा सीट

2024

2019

कितना कम

छिंदवाड़ा

79.18 

82.39

3.21

बालाघाट

73.18

77.61 

4.43

मंडला

72.49 

77.76

5.79

शहडोल    

63.73  

74.73  

11

जबलपुर

60.52 

69.43

8.91

सीधी 

55.19 

68.50  

13.31

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment