Saturday , May , 18 , 2024

पन्ना टाइगर रिजर्व : बाघों और तेंदुओं के बाद अब हाथियों का कुनबा भी बढ़ रहा

पन्ना टाइगर रिजर्व : बाघों और तेंदुओं के बाद अब हाथियों का कुनबा भी बढ़ रहा

पन्ना। गर्मी की इस तपिश में पन्ना टाइगर रिजर्व से दिल को ठंडक देने वाली खबर सामने आ रही है। अब तक इस टाइगर रिजर्व से बाघों और तेंदुओं की संख्या में इजाफा होने की खबर सामने आ रही थी। वही आज खबर सामने आई है कि इस रिजर्व में हाथियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। आज इस रिजर्व में दो हथनियों ने बच्चों को जन्म दिया है। बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। 


एक नर एक मादा 

पन्ना टाइगर रिजर्व से खबर सामने आ रही है कि यहां की दो हथनियों कृष्णकली और मोहनकली ने दो बच्चों को जन्म दिया है। दोनों ही पूर्णतः स्वस्थ बताए जा रहे हैं। फिर भी डॉक्टर इनके स्वास्थ्य का पूरी तरह ध्यान रख रहे हैं। अब तक इस रिजर्व में बाघों और तेंदुए की संख्या में इजाफा हो रहा था। अब यहां के हाथी भी बढ़ने लगे हैं। अब तक इस क्षेत्र मे 16 हाथी थे, जो बढ़कर 18 हो गए हैं। इनके बारे में बताया जा रहा हे कि कृष्णकली ने कल एक मादा हाथी को जन्म दिया था। वहीं आज मोहन कली ने एक नर हाथी को जन्म दिया है।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment