Friday , May , 17 , 2024

लोकसभा चुनाव के दौरान आज पहली बार प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश दौरा, मुरैना में करेंगी 3 किलोमीटर लम्बा रोड शो

लोकसभा चुनाव के दौरान आज पहली बार प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश दौरा, मुरैना में करेंगी 3 किलोमीटर लम्बा रोड शो

मुरैना। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का आज पहला मध्यप्रदेश दौरा है। प्रियंका गांधी आज मुरैना में रोड शो करेंगी। रोड शो लगभग 3 किलोमीटर लंबा रहेगा। इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगी। सभा बैरियर स्थित मेला मैदान में दोपहर तीन बजे होगी। सभा के जरिए प्रियंका गांधी न सिर्फ मुरैना, बल्कि पड़ोसी भिंड व ग्वालियर की लोकसभा सीट को भी साधने का प्रयास करेंगी।


गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह नीटू सिकरवार के समर्थन में आयोजित सभा के लिए प्रियंका गांधी दोपहर तीन बजे के बाद मुरैना पहुंचेंगी और करीब आधा घंटे तक सभा में रहेंगी।


सभा में प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, अरुण यादव, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम शामिल होंगे।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment