Monday , May , 20 , 2024

मुंबई-भोपाल-अयोध्या के बीच चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जुलाई में शुरू होगा इन मार्गो पर परिक्षण

मुंबई-भोपाल-अयोध्या के बीच चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जुलाई में शुरू होगा इन मर्गो पर परिक्षण

भोपाल। मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों और आम जनता को भारतीय रेलवे बड़ी सौगात देने जा रही है। रेलवे भोपाल, मुंबई और अयोध्या को जोड़ने वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की तैयारी में है। रेल मंत्रालय द्वारा इन विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारियां चल रही हैं।


रिपोर्टों और रेल मंत्रालय से जुड़े कुछ सूत्रों के अनुसार, इन मार्गों पर परीक्षण जुलाई 2024 में शुरू होंगे। इसके साथ ही, भोपाल से राजस्थान के लिए एक वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा सकती है, जिसके लिए कोच निर्माण का काम जोरों पर है। रेल मंत्रालय द्वारा परीक्षण पूरा होने के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।


वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में होंगे 15 कोच

अभी तक, मध्य प्रदेश में तीन नॉन-स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं और अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का काम जोरों पर है। प्रत्येक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 15 कोच होंगे और वे पूरी तरह से तैयार होने के बाद भोपाल पहुंचेंगे। सभी 15 कोच स्लीपर क्लास के होंगे और इसीलिए रेलवे इन ट्रेनों को रात में चलाएगा। यात्री सुबह अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे। इससे यात्रियों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी, खासकर गर्मियों के मौसम में।


वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की दूरी और गति

रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 1000 किलोमीटर की दूरी तक के शहरों में ही चला जा सकता है। वर्तमान में, महंगी टिकट के कारण AC वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की कमी है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड दूसरी ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों के साथ-साथ रेलवे का भी समय बचेगा।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment