Sunday , May , 19 , 2024

मध्यप्रदेश के दो पूर्व सीएम और एक केंद्रीय मंत्री की किस्मत का कल होगा फैसला, नौ सीटों पर है मतदान

मध्यप्रदेश के दो पूर्व सीएम और एक केंद्रीय मंत्री की किस्मत का कल होगा फैसला, नौ सीटों पर है मतदान

भोपाल। मध्यप्रदेश के सियासी रण में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में 9 महत्वपूर्ण लोकसभा पर मुकाबला होने वाला है। जिनमें मुरैना, भोपाल, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल शामिल हैं। इन लोकसभा सीटों पर कल मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।


सबसे खास बात यह है कि नौ सीटों में से तीन सीटें बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं, जिसमें दो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह और एक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख दांव पर लगी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने गृह क्षेत्र गुना को फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में वह इस सीट से चुनाव हार गये थे। उस समय वह कांग्रेस में थे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा दिग्विजय सिंह भी अपनी सीट बचाने में लगे हुए हैं। दिग्विजय सिंह पिछली बार भोपाल से रिकॉर्ड मतों से चुनाव हार गए थे। अगर भाजपा सरकार आती है तो शिवराज सिंह को केंद्र में मंत्री बनने के लिए चुनाव जीतना अति आवश्यक है।


कल 9 सीटों पर होने मतदाता में 127 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.77 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। तीसरे चरण में होने वाली नौ सीटों पर आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 1,77,52,583 पात्र मतदाता हैं, जिनमें 92,68,987 पुरुष, 84,83,105 महिलाएं और 491 ट्रांसजेंडर हैं।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment