Sunday , May , 19 , 2024

मध्यप्रदेश में हुआ 66.12% मतदान, राजगढ़ में सबसे ज्यादा 72.99% हुई वोटिंग

मध्यप्रदेश में 9 सीटों पर जारी है मतदान, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर, वीडी ने भोपाल में डाला वोट

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। तीसरे चरण में पिछले दो चरणों के मुकाबले ज्यादा वोटिंग देखने को मिली है। शाम 6 बजे तक प्रदेश में 66.12% वोटिंग हुई है। राजगढ़ में सबसे अधिक 72.99% और भिंड में सबसे कम 52.91% मतदान हुआ है। वहीं राजधानी भोपाल में 60.99% % वोटिंग हुई है। 


इन लोकसभा सीटों पर  बजे तक हुई इतनी वोटिंग 

मुरैना: 55.77%

भिंड: 52.91%

ग्वालियर: 58.86%

गुना: 69.34%

सागर: 62.06%

विदिशा: 70.35%

भोपाल: 60.99%

राजगढ़: 72.99% 

बैतूल: 69.68%


प्रदेश की 9 लोकसभा सीटें भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, सागर और बैतूल लोकसभा के रण में 127 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। क्योंकि तीसरे फेज में इन नेताओं की सीटों पर भी वोटिंग हुई है।  


भोपाल संसदीय क्षेत्र में 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे। भोपाल लोकसभा में कुल 2034 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ है। यहां शाम 6 बजे तक यहां 60.99% मतदान हुआ है। पहली बार वोट डालने पहुंचे मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। आधे से ज्यादा पोलिंग बूथों पर वेबकस्टिंग के जरिए नजर रखी गई। 


शिवराज ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की 

उधर मतदान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के जैत गांव में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महोत्सव है। मतदान लोकतंत्र के प्रति हमारे समर्पण का प्रतीक है... मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मतदान करें।


वीडी ने भोपाल में डाला वोट 

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बीजेपी ने यहां से आलोक शर्मा को तो कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है। भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर यहां से मौजूदा सांसद हैं। इस पहले उन्होंने कहा की, आज तीसरे चरण का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे लोगों को बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें...हर वोट मायने रखता है।


गुना लोकसभा सीट पर सबकी नजरे

मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल गुना लोकसभा सीट पर सबकी नजरे हैं। यहां से पहली बार भाजपा की टिकट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बसपा ने धनीराम चौधरी और कांग्रेस ने यादवेंद्र राव देशराज सिंह को उतारा है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने सिंधिया को इसी सीट पर शिकस्त दी थी।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment